Thursday, March 12, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिले में रोपे जाएंगे 38 लाख से अधिक पौधे, 26 विभागों को...

जिले में रोपे जाएंगे 38 लाख से अधिक पौधे, 26 विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारी


अयोध्या पर्यावरण संरक्षण और वायु प्रदूषण नियंत्रण के उद्देश्य से अयोध्या में बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान की तैयारी की जा रही है। इस अभियान के तहत जिले के 26 विभागों को कुल 38.12 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। ग्राम्य विकास और वन विभाग को इसमें सबसे बड़ी जिम्मेदारी दी गई है — दोनों को क्रमशः 13.78 लाख और 13.10 लाख पौधे लगाने हैं।

अभियान में नीम, पीपल, आंवला, तुलसी और आम जैसे औषधीय व फलदार पौधों की प्रमुखता होगी, जिससे पर्यावरणीय लाभ के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर आय के साधन भी विकसित हो सकें। शहरी और ग्रामीण, दोनों क्षेत्रों में पौधरोपण की योजना बनाई जा रही है। अभी पौधरोपण की तिथि निर्धारित नहीं हुई है, लेकिन मानसून के दौरान कार्य शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

पौधरोपण, नर्सरी स्थापना व व्यक्तिगत लाभार्थियों की भूमि पर वृक्षारोपण का कार्य महात्मा गांधी नरेगा और राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत क्लस्टर लेवल फेडरेशन को सौंपा गया है। जिला स्तर पर यूपीएसआरएलएम द्वारा समन्वय किया जा रहा है।


विभागवार पौधरोपण लक्ष्य:


  • ग्राम्य विकास विभाग- 1378000

  • राजस्व विभाग- 115000

  • पंचायती राज विभाग – 139000

  • आवास विकास विभाग – 6000

  • औद्योगिक विकास – 7000

  • नगर विकास – 23000

  • लोक निर्माण विभाग – 13000

  • सिंचाई एवं जल संस्थान – 13000

  • कृषि विभाग – 276000

  • पशुपालन विभाग – 7000

  • सहकारिता विभाग – 6160

  • उद्योग विभाग – 10000

  • विद्युत विभाग – 5040

  • माध्यमिक शिक्षा – 8000

  • बेसिक शिक्षा – 14000

  • प्राविधिक शिक्षा – 5000

  • उच्च शिक्षा – 19000

  • श्रम विभाग – 3200

  • स्वास्थ्य विभाग – 10000

  • परिवहन विभाग – 3000

  • रेलवे विभाग – 12000

  • रक्षा विभाग – 6000

  • उद्यान विभाग – 169000

  • पुलिस विभाग – 7280

  • पर्यावरण विभाग – 248000

  • वन एंव वन्य जीव विभाग – 1310000

कुल लक्ष्य: 38,12,680 पौधे


कार्यदायी संस्था हुई नामित


उपायुक्त स्वत:रोजगार महेंद्र देव की तरफ से समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। कि महात्मा गांधी नरेगा एवं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मध्य कन्वर्जेंस के अंतर्गत क्लस्टर लेवल फेडरेशन को कार्यदायी संस्था नामित किया गया हैं। यूपीएसआरएलएम की जिला मिशन प्रबंधक सरिता वर्मा ने बताया कि कार्यदायी संस्था पौधरोपण, नर्सरी स्थापना व व्यक्तिगत लाभार्थियों की 20 प्रतिशत भूमि पर सामान्य व फलदार पौधे रोपने का कार्य कराएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments