Friday, October 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारेलवे ट्रैक पर तख्त रखकर ट्रेन पलटाने की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक पर तख्त रखकर ट्रेन पलटाने की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार


◆ जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ागांव रेलवे स्टेशन से दबोचा, दो अन्य आरोपी अभी वांछित


अयोध्या । रेलवे ट्रैक पर लकड़ी का तख्त रखकर ट्रेन को डिरेल करने और बड़ी जनहानि पहुंचाने की कोशिश के मामले में जीआरपी अयोध्या कैंट ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की रात बड़ागांव रेलवे स्टेशन से आरोपी सुखेन्द्र उर्फ रिंकू (32) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में उसके दो अन्य साथी अभिषेक उर्फ मोटे और आकाश अभी वांछित हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने आपस में एकराय होकर ट्रेन संख्या 15054 डाउन को पटरी से उतारने के उद्देश्य से रेलवे ट्रैक पर लकड़ी का तख्त रख दिया था। घटना किलोमीटर संख्या 997/10 पर बीएचएम-आरडीएल के मध्य की बताई गई है। इस मामले में जीआरपी अयोध्या कैंट थाने में 29 अक्टूबर 2026 को मुकदमा अपराध संख्या 38/2026 के तहत बीएनएस की धारा 125, 61 तथा रेलवे अधिनियम की धारा 150 में मुकदमा दर्ज किया गया था।

गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुखेन्द्र उर्फ रिंकू पुत्र सत्येन्द्र कुमार निवासी मुस्तफाबाद बड़ागांव, थाना रौनाही को 30 अक्टूबर की रात करीब 12:50 बजे बड़ागांव रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। घटना में शामिल उसके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में जीआरपी के उपनिरीक्षक सौरभ वर्मा, कांस्टेबल प्रशांत सिंह, सचिन सिंह, विवेक कुमार मिश्रा और मंजीत सिंह के साथ आरपीएफ पोस्ट रुदौली के चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव और कांस्टेबल राकेश कुमार मीणा शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments