Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअपना दल एस की मासिक बैठक आयोजित, पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने...

अपना दल एस की मासिक बैठक आयोजित, पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों का किया गया स्वागत


अंबेडकर नगर। अपना दल एस जिला इकाई की मासिक बैठक जिला कार्यालय निबियहवा पोखरा पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फूल चंद पटेल व संचालन संजय यादव जिला अध्यक्ष विधि मंच ने किया।



बीते चार नवंबर को पार्टी की स्थापना दिवस समारोह में जनपद से पार्टी में शामिल हुए चौधरी भूपेन्द्र सिंह पटेल (पूर्व जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी समाजवादी पार्टी )व रमेश वर्मा (विधानसभा उपाध्यक्ष बसपा अकबरपुर),माधव प्रसाद वर्मा पूर्व प्रधान अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के समक्ष अपना दल एस की सदस्यता ग्रहण किया था के सभी साथियों का स्वागत किया गया। जिले में पार्टी को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा करके लोकसभा चुनाव 2024 में मजबूती से लड़ने के लिए बूथ कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जय प्रकाश वर्मा,किरन विश्वकर्मा, मनजीत पटेल, चौधरी शिवम पटेल, सुरेन्द्र कुमार पटेल, विकास पटेल, नरेंद्र देव पटेल, कैफ़ अंसारी, जगदीश प्रसाद पटेल, पतिराम चौधरी एवं लालमणि पटेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments