Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमोदी की गारंटी’ वाला  रथ पहुंच रहा है जन-जन के द्वार

मोदी की गारंटी’ वाला  रथ पहुंच रहा है जन-जन के द्वार

बसखारी अंबेडकर नगर। विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ बसखारी विकास खंड के ग्राम अजमेरी बादशाह पुर एवं बरही एदिलपुर पहुंचा। रथ के साथ पहुंचे भाजपा नेताओ एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने लाभार्थियों से संवाद करके डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।और लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, गोद भराई रस्म ,शिशुओं को अन्नप्राशन,मातृशक्ति पर प्रकाश डालते हुए आदि रस्में निभाई। कार्यक्रम  में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आकाश वर्मा ने सभी  अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया और भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष आदरणीय साधू वर्मा,  विजय विश्वकर्मा , राजू वर्मा, एस एम शब्बू, पूर्व मंडल अध्यक्ष जवाहरलाल मौर्य, मंगलम तिवारी सहित ग्राम प्रधान  संदीप वर्मा सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments