Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या विधायक ने 1.11 करोड़ की लागत की दो नई सड़कों का शिलान्यास

विधायक ने 1.11 करोड़ की लागत की दो नई सड़कों का शिलान्यास

0

अयोध्या। शहर और ग्रामीण क्षेत्र की सड़क संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने करीब 1 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो सड़कों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं और इन परियोजनाओं के पूरा होने से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में अयोध्या में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हमारी प्राथमिकता है कि शहर से लेकर गांव तक हर क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण सड़कें, बेहतर संपर्क मार्ग और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। इन दोनों सड़कों के निर्माण से बड़ी संख्या लोगों को सीधा लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। शिलान्यास के दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक का स्वागत करते हुए क्षेत्र में लगातार कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

विधायक ने जिन सड़को का शिलान्यास किया। उसमें त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत ग्राम मित्रसेनपुर में महारानी पुरवा संपर्क मार्ग तक 725 मीटर लंबी नई सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना पर 42.98 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके अलावा पूर्वांचल विकास निधि से दर्शननगर वार्ड में मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर-2 के सामने से सावित्री देवी के घर होते हुए क्षितिज कौशल के गोदाम तक 450 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना की लागत 67.34 लाख रुपये निर्धारित की गई है। मौके पर गन्ना समिति के चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह, हरभजन गौड़, स्वाति सिंह, देवता पटेल, मीडिया प्रभारी अमित मिश्र, कपिल देव वर्मा, दिनेश मिश्र, अनूप वर्मा , राजेश पाठक, वरूण चौधरी, शोभाराम वर्मा, संग्राम पटेल, पार्षद मनीष चौधरी, अरविन्द पाण्डेय, लक्ष्मण वर्मा, राम जन्म विश्वकर्मा, अभिषेक राज, अरविन्द शुक्ला, रवि तिवारी, प्रभाशंकर पाण्डेय, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version