Monday, April 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामंत्री अनिल राजभर का विपक्ष पर हमला, पेट्रोल-डीजल संकट को बताया ‘प्रोपेगेंडा’

मंत्री अनिल राजभर का विपक्ष पर हमला, पेट्रोल-डीजल संकट को बताया ‘प्रोपेगेंडा’

अयोध्या। प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पेट्रोल, डीजल और गैस की किल्लत को लेकर फैल रही खबरों को “विपक्ष का प्रोपेगेंडा” करार दिया।

मंत्री ने कहा कि देश में कहीं भी ईंधन की कोई कमी नहीं है, लेकिन राहुल गांधी के बयान के बाद लोगों में भ्रम फैलाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने साजिश के तहत अपने कार्यकर्ताओं को पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर लाइन में लगाकर कृत्रिम संकट का माहौल बनाया।

उन्होंने कहा कि सरकार शुरू से स्पष्ट कर रही है कि किसी प्रकार की कोई किल्लत नहीं है। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं, लेकिन भारत में स्थिति नियंत्रण में है और आम जनता को राहत देने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जब ये लोग सत्ता में होते हैं तो पिछड़े वर्गों—राजभर, केवट, मल्लाह, प्रजापति जैसे समाज—को नजरअंदाज करते हैं और उनका शोषण होता है। लेकिन सत्ता से बाहर होने के बाद इन्हें “पीडीए” और पिछड़ों की याद आने लगती है, जो पूरी तरह अवसरवाद है।

वहीं 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर मंत्री ने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी हर समय चुनाव के लिए तैयार रहती है और अगली बार भी सरकार बनाएगी। उन्होंने बताया कि इसी लगन में हर जनपद में सामूहिक विवाह कराने की योजना है। अयोध्या पहुंच कर उन्होंने विभागीय समीक्षा बैठक में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments