Tuesday, August 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामिल्कीपुर विधायक ने किया सीएम से मुलाकात, जीत के बाद लिया आशीर्वाद

मिल्कीपुर विधायक ने किया सीएम से मुलाकात, जीत के बाद लिया आशीर्वाद


अयोध्या। मिल्कीपुर के नव निर्वाचित विधायक चन्द्रभानु पासवान ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात किया। मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। विधायक निर्वाचित होने के बाद उनकी सीएम से यह पहली मुलाकात है। मिल्कीपुर के चुनाव प्रबंधन में मुख्यमंत्री ने स्वंय बागडोर संभाला रखी थी। प्रदेश सरकार के सात मंत्रियों सहित प्रदेश के कई पदाधिकारियों ने लगातार मिल्कीपुर में कैम्प किया था। विधायक चन्द्रभानु पासवान के अनुसर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी को साथ लेकर चलने की नसीहत दी। क्षेत्रवासियों के विकास के लिए बिना भेदभाव कार्य करने का निर्देश दिया।

विधायक ने कहा मिल्कीपुर क्षेत्र की जनता के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत रहना उनकी प्राथमिकता है। जन अपेक्षाओं के अनुरूप सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। विधानसभा क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं को और गतिशील किया जाएगा। हर गांव को मुख्य मार्गो से जोड़ा जाएगा। सुगम यातायात के लिए मार्गो का सौंर्दयीकरण तथा सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। किसानों की समस्याओं का निदान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments