Tuesday, August 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपोल्ट्री फार्म पर सो रहे अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या, अज्ञात...

पोल्ट्री फार्म पर सो रहे अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या, अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज


अम्बेडकर नगर। थाना आलीगंज क्षेत्र के ग्राम मखदूम नगर बाजार में पोल्ट्री फार्म पर सो रहे 50 वर्षीय व्यक्ति की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गयी घटना की सुबह जानकारी होने पर इलाके में सनसनी फैल गयी सूचना पर पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ,अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय,सी ओ टाण्डा शुभम कुमार कोतवाल टाण्डा दीपक रघुवंशी थानाध्यक्ष आलीगंज राजीव श्रीवास्तव मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।

पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मूकदमा दर्ज किया है। मृतक आस मो0 पुत्र शाह मो0 के छोटे भाई ताज मो0 ने बताया कि मेरे घर के आगे मेन रोड पर हमारा पोल्ट्री फार्म है जिसकी देखभाल हमारे बड़े भाई आस मो0 उर्फ बब्बन करते हैं बीती रात खाना खाने के बाद पोल्ट्री फार्म पर सोने गए थे आज शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे गांव के लोगो द्वारा सूचना दी गयी कि मेरे भाई की किसी ने हत्या कर दी है।पुलिस ने ताज मो0 की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के आवरण के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित कर दी गयी है।मौके पर एस ओ जी व फोरेंसिक विभाग की टीमों ने पहुंच कर जान पड़ताल किया। सी ओ टाण्डा शुभम कुमार ने बताया कि घटना का आवरण जल्द किया जा जाएगा।घटना स्थल के आसपास लगे सी सी टी वी कैमरे खंगाले जा रहे है और सर्विलांस सेल की भी मदद ली जा रही है।घटना के सम्बन्ध में कुछ संदिग्ध लोगो को उठाया भी गया है और पूछताछ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments