Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबिना दहेज की शादी कर समाज को दिया संदेश

बिना दहेज की शादी कर समाज को दिया संदेश

अम्बेडकर नगर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की नगरी अयोध्या से सटे अलावलपुर निवासी मयाराम मिश्र ने अहिरौली थाना क्षेत्र के तिवारीपुर निवासी अमरनाथ मिश्र   की सुपुत्री सपना मिश्र से बिना दहेज के शादी कर समाज में मिशाल कायम किया और समाज में अच्छी पहल के साथ दहेज प्रथा को त्यागने का संदेश दिया।

सपना मिश्र और अयोध्या थानाक्षेत्र के अलावलपुर निवासी शिवशंकर मिश्र के पुत्र राम अनुज मिश्र एक दूसरे से प्रेम करते थे। किंतु अमरनाथ मिश्र की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण विवाह होने में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। तिवारीपुर निवासी पत्रकार अरविंद मिश्रा ने दोनो परिवार से बात कर शादी का दिन निश्चित किया। बुधवार को धार्मिक स्थल शिव बाबा में गाजे बाजे एवं वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ बिना दहेज के विवाह संपन्न हुआ, जिसकी समाज में चौतरफा चर्चा हो रही है। वर वधु को आशीर्वाद देते हुए दुल्हे के बाबा मयाराम मिश्र ने कहा कि समाज में सभी को आगे आना चाहिए।जिससे दहेज प्रथा जैसी कुप्रथा को रोका जा सके ।इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य पवन सिंह, भाजपा नेता संगम तिवारी बाबा, पंकज मिश्र, गुड्डू मिश्र, आलोक तिवारी, महावीर अग्रहरि, अंकित तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments