अयोध्या। उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र संघ द्वारा सहादत्तगंज हनुमान गढ़ी से सांसद आवास तक मार्च निकला गया। इस दौरान शिक्षामित्रों ने अपने हाथों में तिरंगा व अपनी मांगों की तकथी ले रखी थी। सांसद आवास पर उन्होंने सांसद लल्लू सिंह को अपनी मांगों के सर्मथन में ज्ञापन सौपां। मार्च संगठन के जिला अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा के नेतृत्व निकाला गया।
