Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या पेट्रोलियम डीलर्स की बैठक, जिला पंचायत टैक्स कम करने की उठी मांग

पेट्रोलियम डीलर्स की बैठक, जिला पंचायत टैक्स कम करने की उठी मांग

0
ayodhya samachar

अयोध्या। अयोध्या पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन की एक अहम बैठक बुधवार को राजेश सिंह के पेट्रोल पंप परिसर में संपन्न हुई। बैठक में जिले के डीलरों ने एकजुट होकर जिला पंचायत द्वारा लगाए जा रहे टैक्स को लेकर चर्चा की और इसे कम करने की मांग पर जोर दिया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के राजेश सिंह ने कहा कि मौजूदा टैक्स व्यवस्था पेट्रोल पंप संचालकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है, जिससे व्यवसाय संचालन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को आगामी 20 जुलाई को होने वाली एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में प्रमुखता से उठाया जाएगा। इसी बैठक में जिले में हाल ही में जुड़े नए डीलरों को सम्मानित भी किया जाएगा।

बैठक में जिलेभर से आए डीलरों ने अपनी समस्याएं साझा कीं और एकजुट होकर समाधान की रणनीति तय की। बैठक में गणेश अग्रवाल, संजीव पांडेय, विपिन सिंह, राघवेन्द्र सिंह, अनिल शर्मा, राम भवन और टीएन तिवारी सहित कई अन्य डीलर उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और डीलरों की समस्याओं को शासन स्तर तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version