Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदिव्यांग बच्चों के प्रमाण पत्र के लिए जिले में मेडिकल असेसमेंट कैंप...

दिव्यांग बच्चों के प्रमाण पत्र के लिए जिले में मेडिकल असेसमेंट कैंप का होगा आयोजन, 24 जुलाई से होगी शुरुआत


अम्बेडकर नगर। जिले के परिषदीय, माध्यमिक, सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत विशिष्ट आवश्यकता वाले (दिव्यांग) बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए 24 जुलाई से मेडिकल असेसमेंट कैंप आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक कैंप संबंधित विकास खंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति में आयोजित होगा। कैंप में बच्चों का चिकित्सीय परीक्षण कर उनकी दिव्यांगता का आकलन किया जाएगा। पात्र बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए जाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिससे उन्हें शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आसानी होगी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के अनुसार बीआरसी जहांगीरगंज में 24 जुलाई, रामनगर में 25 जुलाई, बसखारी में 29 जुलाई, भियांव में 31 जुलाई, जलालपुर में 1 अगस्त, भीटी में 5 अगस्त, कटेहरी में 7 अगस्त, अकबरपुर में 8 अगस्त, टांडा में 11 अगस्त तथा टांडा (नगरीय) में 14 अगस्त 2026 को मेडिकल असेसमेंट कैंप आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने सभी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा अभिभावकों से अपील की है कि निर्धारित तिथि पर बच्चों को आवश्यक अभिलेखों के साथ कैंप में अवश्य लेकर आएं, ताकि दिव्यांगता प्रमाण पत्र समय पर जारी हो सके और बच्चों को शिक्षा सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी कठिनाई के मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments