Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामेदांता हॉस्पिटल ने आयोजित किया बच्चों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

मेदांता हॉस्पिटल ने आयोजित किया बच्चों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर


अयोध्या। मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ और कौशल चाइल्ड केयर सेंटर द्वारा बुधवार को सिविल लाइंस स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास अयोध्या में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शिशु हृदय रोग, बाल मस्तिष्क रोग और बाल सर्जरी विशेषज्ञों ने बच्चों की स्वास्थ्य जांच की और परामर्श दिया।

डॉ. रोली श्रीवास्तव ने कहा बच्चों में जन्मजात हृदय रोगों जैसे नीला पड़ जाना ,सांस फूलना ,ह््रदय गति अनियंत्रित ,बार बार बुखार ,स्तनपान करने में परेशानी ,का समय पर पता लगाना बहुत महत्वपूर्ण है। डॉ. ऋचा तिवारी ने कहा, “बच्चों में मस्तिष्क रोगों के कई लक्षण होते हैं, जैसे चलने व बोलने के विकास में देरी, उम्र से कम व्यव्हारिकता व समझ, अपने उम्र के बच्चों में कम घुला व मिलना, मिर्गी, सिरदर्द स्ट्रोक,माइग्रेन,रीढ़ की हड्डी की समस्या ,हाथ पैर में झनझनाहट और शरीर का सुन्न पड़ना , जिन पर माता-पिता को ध्यान देने का आवश्यकता है। डॉ. अन्वेसा चक्रवर्ती ने कहा, “बच्चों में सर्जरी की आवश्यकता वाले कई मामलों का समय पर पता लगाना बहुत महत्वपूर्ण है।

सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले शिविर में बड़ी संख्या में माता-पिता अपने बच्चों के साथ आकर डॉक्टरों से परामर्श प्राप्त किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments