Home Uncategorized पत्रकार चौराहे का महापौर ने किया उद्घाटन, पत्रकारों के लिए विकसित होंगी...

पत्रकार चौराहे का महापौर ने किया उद्घाटन, पत्रकारों के लिए विकसित होंगी सुविधाएं

0

अयोध्या। पत्रकारों के लिए शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में बनाए गए पत्रकार चौराहे का उद्घाटन महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन समारोह में महापौर ने कहा कि फिलहाल चौराहे का निर्माण कराया गया है और इसका उद्घाटन किया गया है। आने वाले समय में यहां पत्रकारों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

महापौर ने कहा कि लखनऊ की तर्ज पर अयोध्या में भी पत्रकारों के लिए बैठने समेत अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने जल्द ही चौराहे पर शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा भी की। उन्होंने पत्रकारों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद दिया।नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने भी कार्यक्रम में मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पत्रकारों ने इस चौराहे के निर्माण को सकारात्मक पहल बताया।उद्घाटन समारोह में पत्रकार अजय श्रीवास्तव ‘अज्जू’, राघवेंद्र शुक्ला, बीएस लाठी,रूपेश श्रीवास्तव, आकाश सोनी, समीर शाही,बृजेश सिंह, संजीव आजाद, सुबोध श्रीवास्तव, आशु श्रीवास्तव, अनिल निषाद, सुमित यादव, नवनीत कौशल, संजय यादव, अखिल पांडेय, संदीप श्रीवास्तव, शक्ति ठाकुर, सीएम श्रीवास्तव, प्रमोद पांडेय, सर्वेश श्रीवास्तव, करन प्रजापति, अखंड सिंह,एसएन सिंह, महेंद्र , नरेंद्र मिश्रा,दीपक पाठक, केके मिश्रा,अंतरिक्ष तिवारी,आशु श्रीवास्तव, करन दूबे,कुमकुम भाग्य विपिन पाण्डेय अंकुर श्रीवास्तव, गुलजार खान, बृजेश सोनकर सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version