Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या श्रद्धालुओं का हैंडबैग चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

श्रद्धालुओं का हैंडबैग चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

0

अयोध्या। रामनगरी में दर्शन-पूजन के लिए आए श्रद्धालुओं के हैंडबैग चोरी करने के मामले में कोतवाली अयोध्या पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन, एक हैंडबैग, और 2327 रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, श्रद्धालुओं का सामान चोरी होने के संबंध में 17 अगस्त को कोतवाली अयोध्या में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान प्रकाश में आए आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी थी। इसी क्रम में मंगलवार को रात करीब 1:08 बजे बैकुंठ धाम के बगल से जाने वाले कच्चे रास्ते से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लक्खू उर्फ उमेश शर्मा पुत्र पन्नालाल निवासी नंद नगर पिकौरा भट्ट नेवादा, थाना परसरामपुर, जनपद बस्ती और अंकित शर्मा पुत्र राकेश शर्मा निवासी नंद नगर पिकौरा भट्ट नेवादा, थाना परसरामपुर, जनपद बस्ती के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ कोतवाली अयोध्या में मुकदमा अपराध संख्या 624/26 के तहत धारा 303(2)/317(2) बीएनएस में कार्रवाई की गई है। बरामद सामान को मुकदमे से संबंधित बताया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक प्रवीन मिश्र, उपनिरीक्षक अजय कुमार, कांस्टेबल पुष्पेंद्र, मयक कुमार, आयुष पाल और रिजर्व कांस्टेबल संजय मोहन शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version