Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या राष्ट्रपति आगमन से पूर्व अयोध्या पहुंचीं माता अमृतानंदमयी, 1100 अनुयायी भी साथ

राष्ट्रपति आगमन से पूर्व अयोध्या पहुंचीं माता अमृतानंदमयी, 1100 अनुयायी भी साथ

0
5

अयोध्या। धार्मिक नगरी अयोध्या में 19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित आगमन से पहले आध्यात्मिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। राम मंदिर में आयोजित श्री राम यंत्र स्थापना कार्यक्रम में शामिल होने के लिए माता अमृतानंदमयी (अम्मा) स्पेन से 1100 अनुयायियों के साथ विशेष ट्रेन से अयोध्या पहुंचीं।

अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर उनके आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी तथा अयोध्या राजपरिवार के यतींद्र मोहन मिश्रा ने अंगवस्त्र और पुष्प देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उनके अनुयायियों के स्टेशन पर उतरते ही “जय श्री राम” के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

अयोध्या पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने स्वयं को धन्य महसूस किया। उनका कहना था कि भगवान श्रीराम की जन्मस्थली होने के कारण यहां आज भी आध्यात्मिक ऊर्जा, त्याग और धर्म के प्रति आस्था का विशेष अनुभव होता है।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के बाद से अयोध्या में आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक हस्तियों का निरंतर आगमन हो रहा है। उन्होंने बताया कि माता अमृतानंदमयी अपने अनुयायियों के साथ राष्ट्रपति के कार्यक्रम में भाग लेंगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here