अयोध्या। धार्मिक नगरी अयोध्या में 19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदीमुर्मू के प्रस्तावित आगमन से पहले आध्यात्मिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। राम मंदिर में आयोजित श्री राम यंत्र स्थापना कार्यक्रम में शामिल होने के लिए माताअमृतानंदमयी (अम्मा) स्पेन से 1100 अनुयायियों के साथ विशेष ट्रेन से अयोध्या पहुंचीं।
अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर उनके आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी, महापौर गिरीशपतित्रिपाठी तथा अयोध्या राजपरिवार के यतींद्रमोहनमिश्रा ने अंगवस्त्र और पुष्प देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उनके अनुयायियों के स्टेशन पर उतरते ही “जय श्री राम” के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
अयोध्या पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने स्वयं को धन्य महसूस किया। उनका कहना था कि भगवान श्रीराम की जन्मस्थली होने के कारण यहां आज भी आध्यात्मिक ऊर्जा, त्याग और धर्म के प्रति आस्था का विशेष अनुभव होता है।
महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के बाद से अयोध्या में आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक हस्तियों का निरंतर आगमन हो रहा है। उन्होंने बताया कि माता अमृतानंदमयी अपने अनुयायियों के साथ राष्ट्रपति के कार्यक्रम में भाग लेंगी।