Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव,...

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, पति समेत चार पर केस दर्ज

0
ayodhya samachar

जलालपुर अम्बेडकर नगर। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के नगपुर गांव में गुरुवार देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रज्ञा (25), पत्नी दीपक गुप्ता, का शव उसके घर के बंद कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को नीचे उतार लिया था। पति दीपक गुप्ता ने दावा किया कि जब दरवाजा नहीं खुला तो उसे तोड़कर अंदर घुसे और पत्नी को फंदे से उतार कर तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मृतका प्रज्ञा के मायके वालों ने इस मौत को आत्महत्या नहीं, बल्कि दहेज हत्या करार दिया है। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और अंततः उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतका के पिता ने पति दीपक गुप्ता, सास सावित्री देवी, ससुर विनोद गुप्ता और ननद नीलम के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version