Wednesday, September 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदहेज के लिए विवाहिता को पीटा, जेठ पर गलत नीयत से पकड़ने...

दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, जेठ पर गलत नीयत से पकड़ने का आरोप


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। शादी के चंद माह बाद ही एक विवाहिता ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट कर घर से निकालने और जेठ पर गलत नीयत से पकड़ने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जैतपुर पुलिस ने जेठ, सास, ननद समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के मित्तूपुर गांव निवासी पूजा यादव की शादी 24 फरवरी 2026 को जैतपुर थाना क्षेत्र के नेवादा कला गांव निवासी नरेन्द्र यादव के साथ हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद वह कुछ दिन ससुराल में रही और फिर मायके चली गई। करीब दो माह बाद दोबारा ससुराल पहुंचने पर ससुरालीजन दहेज को लेकर ताना मारने लगे। आरोप है कि ससुरालीजनों ने उसके गहने और जेवरात अपने कब्जे में ले लिए और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। मारपीट में उसके दोनों हाथों में चोटें आईं।

विवाहिता ने अपने जेठ रवीन्द्र यादव पर भी गलत नीयत से व्यवहार करने का आरोप लगाया है। तहरीर के मुताबिक जेठ ने उसे पकड़ लिया और विरोध करने पर किसी से शिकायत करने पर घर से निकालने तथा धमकी देने की बात कही। पीड़िता का आरोप है कि ससुरालीजन उसे लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। बाद में उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद उसने पिता को फोन कर बुलाया और उनके साथ मायके चली गई।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस अधीक्षक के आदेश से जैतपुर पुलिस ने छोटेलाल, शोभावती, रवीन्द्र यादव, रंजना यादव और आरती यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ प्रेमचंद ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments