Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआगजनी की रोकथाम के लिए रेलवे स्टेशन पर हुई मार्कड्रिल

आगजनी की रोकथाम के लिए रेलवे स्टेशन पर हुई मार्कड्रिल

अयोध्या। रेलवे स्टेशन पर आगजनी जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए जीआईपी ने रविवार को मार्कड्रिल किया। फायर पावडर एक्सीटिंग्विशर एवं कार्बन डाई आक्साइड गैस सिलेण्डर के प्रयोग की जानकारी कर्मचारियों की दी गई। मार्कड्रिल में अग्निशमन विभाग व जीआरपी संयुक्त रुप से शामिल रही।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि जीआरपी के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को ट्रेन, रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म पर आगजनी जैसी घटनाओं की रोकथाम का उपाय बताया गया। विस्फोटक, ज्वलनशील पदार्थ से लगने वाली आग से बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर थाना प्रभारी राकेश कुमार राय, जीआरपी सुशील कुमार मिश्र मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments