Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएनसीसी का मनाया गया 75 वां स्थापना दिवस

एनसीसी का मनाया गया 75 वां स्थापना दिवस

अयोध्या। एनसीसी की 65वीं वाहिनी के समादेषाधिकारी कर्नल एम के सिंह के निर्देशन और प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल संतोष कुमार के तत्वाधान में राष्ट्रीय कैडेट कोर का 75वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान विंग कमांडर धीरेंद्र सिंह जफ़ा को कैंट स्थित पार्क में श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में साकेत महाविद्यालय और आर्मी पब्लिक स्कूल के कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। वक्ताओं ने बतायका कि इसी दिन एनसीसी की स्थापना सन 1948 में हुई थी। एनसीसी का स्थापना दिवस नवंबर माह के चौथे रविवार को मनाया जाता है। कैडेटस ने दर्शन नगर स्थित मेडिकल कॉलेज में स्वैच्छिक रक्तदान भी किया। कार्यक्रम में साकेत महाविद्यालय के ए एन ओ कैप्टन डॉक्टर मनीष कुमार सिंह 65वीं वाहिनी के सूबेदार मेजर बहादुर सिंह, सूबेदार धर्मवीर सिंह, महावीर सिंह और भूपेंद्र गिरी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments