Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामांझा जमथरा में महायोजना-2031 के अनुसार ही स्वीकृत होगा मानचित्र - मंडलायुक्त

मांझा जमथरा में महायोजना-2031 के अनुसार ही स्वीकृत होगा मानचित्र – मंडलायुक्त


◆ पार्क, खेल का मैदान, खेल प्रशिक्षण केन्द्र, खेल परिसर, कारवां पार्क, पिकनिक स्पॉट के लिए ही स्वीकृत होगा मानचित्र


◆ भारतीय मंदिर वास्तुकला संग्रहालय की स्थापना के लिए पर्यटन विभाग को आवंटित की गई है भूमि


अयोध्या । मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि विभिन्न समाचार पत्रों एवं मीडिया पोर्टल्स में ग्राम माँझा जमथरा में स्थित भूमि के सम्बन्ध में कई प्रकार की सूचनाएं प्रकाशित हो रही हैं। जिससे जन-सामान्य में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इस सम्बन्ध में स्थिति स्पष्ट किया जाना आवश्यक है।

       उन्होंने बताया कि ग्राम माँझा जमथरा, राम की पैड़ी व श्री राम जन्मभूमि मंदिर के नजदीक स्थित है। इस क्षेत्र का अयोध्या महायोजना-2031 के अनुसार भू-उपयोग पार्क एवं खुला स्थल है। इसका अभिप्राय यह है कि चौदहकोसी, पंचकोसी तथा बंधा मार्ग के मध्य स्थित ग्राम माँझा जमथरा के भू-भाग पर अयोध्या महायोजना-2031 के अनुसार पार्क, खेल का मैदान, खेल प्रशिक्षण केन्द्र, खेल परिसर, कारवां पार्क, पिकनिक स्पॉट आदि हेतु प्रस्तुत मानचित्र ही स्वीकृत किया जायेगा। भवन निर्माण एवं विकास उपविधि के अनुसार पार्क एवं खुले स्थल भू-उपयोग हेतु निर्धारित भू-आच्छादन- 2.5 प्रतिशत तथा एफ०ए०आर०- 0.025 के मानक लागू हैं। अतः यहाँ किसी प्रकार की अन्य व्यासायिक गतिविधि यथा मॉल, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, होटल, टाउनशिप आदि के मानचित्र स्वीकृति नहीं किये जा सकते।

उन्होंने बताया कि जनपद अयोध्या में ग्राम माँझा जमथरा में भारतीय मंदिर वास्तुकला संग्रहालय की स्थापना प्रस्तावित है। उक्त संग्रहालय के निर्माण हेतु माँझा जमथरा की गाटा सं0-57 मि० में से नजूल भूमि पर्यटन विभाग को आवंटित हुई है। संग्रहालय के निर्माण हेतु माँझा जमथरा की 55 एकड़ भूमि, जिसका स्वामित्व नजूल विभाग का है, के भू-उपयोग परिवर्तन की कार्यवाही वर्तमान में प्रचलित है। उक्त जानकारी सचिव अयोध्या विकास प्राधिकरण ने दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments