Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या बूथों पर गूंजी ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का संदेश

बूथों पर गूंजी ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का संदेश

0

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी अयोध्या महानगर के सभी 419 बूथों पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। बूथ स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, बूथ समितियों के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने प्रधानमंत्री का संदेश सुना। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने इसमें उठाए गए विषयों और सामाजिक सरोकारों पर चर्चा की।



जिला पंचायत प्रशासक रोली सिंह ने कौशलपुरी में मन की बात सुनी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बोध कराता है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यक्रम के माध्यम से देशभर में किए जा रहे प्रेरणादायी कार्यों और प्रयासों को सामने लाते हैं, जिससे आम नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की प्रेरणा मिलती है। मिल्कीपुर मंडल के उधौइ में भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी और महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना। महापौर ने कहा कि ‘मन की बात’ को सामाजिक चेतना और जनभागीदारी को बढ़ाने वाला प्रभावी माध्यम बताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कहा कि ‘मन की बात’ जनभागीदारी और सकारात्मक सोच को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बन चुका है।



भाजपा महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया। उन्होंने कहा कि बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है और प्रधानमंत्री के संदेशों को कार्यकर्ता समाज के बीच पहुंचाने का काम करेंगे।

विद्याकुंड वार्ड में पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय और महानगर महामंत्री परमानंद मिश्र ने कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ सुनी। वहीं मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र ने अंजनीपुरम शक्ति केंद्र, मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी ने हनुमानगढ़ी शक्ति केंद्र, हेमंत जायसवाल ने दिल्ली दरवाजा तथा रवि सोनकर ने बेगमगंज गढ़ैया में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। इसके अलावा महानगर के विभिन्न बूथों और शक्ति केंद्रों पर शैलेंद्र कोरी, अरविंद सिंह, हरभजन गौड़, शिवम शुक्ला, रीना द्विवेदी, गरिमा मौर्या, प्रवीण दुबे, प्रदीप यादव और जेपी श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ने कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version