Sunday, July 26, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या'मन की बात' समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला जनसंवाद : हर्षवर्धन...

‘मन की बात’ समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला जनसंवाद : हर्षवर्धन सिंह


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने रविवार को अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के करियप्पा नगर मंडल अंतर्गत शक्तिकेंद्र अंबेडकरनगर के बूथ संख्या-25, बेगमगंज गढ़ैया में कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का सामूहिक श्रवण किया।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि मन की बातप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐसा जनसंवाद है, जिसने देशवासियों को राष्ट्र निर्माण के अभियान से जोड़ने का कार्य किया है। यह कार्यक्रम केवल विचारों का आदानप्रदान नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन, जनभागीदारी और सेवा भाव को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। प्रधानमंत्री अपने प्रत्येक संबोधन में समाज के उन प्रेरणादायी व्यक्तित्वों और प्रयासों को सामने लाते हैं, जो बिना किसी प्रचार के राष्ट्रहित में कार्य कर रहे हैं। इससे देशभर के लोगों को प्रेरणा मिलती है कि वे भी अपने क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव के लिए आगे आएं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का आह्वान ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना को मजबूत करता है। पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा, महिला सशक्तिकरण, युवा शक्ति और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर लगातार संवाद कर प्रधानमंत्री देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, निषाद समाज के अध्यक्ष श्यामलाल निषाद, पार्षद जितेंद्र निषाद, शुभम चौबे, चंदन कसेरा, सर्वेश गुप्ता, राम सिंह निषाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments