जलालपुर अम्बेडकर नगर। मालीपुर पुलिस ने पाक्सो व धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। मालीपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया था कि उस की 17 वर्षीय पुत्री को नासिर पुत्र मो.मुख्तार निवासी ताराकला जबर्दस्ती धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास के साथ साथ यौन उत्पीड़न करता रहा। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पाक्सो,धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। जिस क्रम में एसओ मालीपुर स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि उक्त मुकदमे से सम्बन्धित आरोपी नासिर पुत्र मो.मुख्तार को मंगलवार को मड़ैया मोड़ तिराहा से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ के अलावा कास्टेबल अजय चौधरी व राघवेंद्र चाहर शामिल रहे।