Sunday, August 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरक्षेत्र में शांति कायम रखने व पीड़ितों को न्याय दिलाना हमारी पहली...

क्षेत्र में शांति कायम रखने व पीड़ितों को न्याय दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता–नवागत थानाध्यक्ष

जलालपुर अंबेडकर नगर। क्षेत्र में शांति कायम रखने तथा पीड़ितों का न्याय दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता है। अशांति फैलाने वालों के लिए थाना क्षेत्र में कोई जगह नहीं है। उक्त बातें नवागत कोतवाल दर्शन यादव ने मंगलवार को जलालपुर कोतवाली का कार्यभार सम्भालने के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है जो भी क्षेत्र में अशांति फैलाने का कार्य करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा पीड़ितों को न्याय दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता है। पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने की कोशिश की जाएगी जिससे पीड़ित को बार-बार थाने का चक्कर ना लगाना पड़े अगर किसी को कहीं कोई समस्या है वह तुरंत मुझे शिकायत करें उसकी पीड़ा को तत्काल हल करने की कोशिश की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments