Saturday, April 18, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहबूबगंज उप डाकघर गबन कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

महबूबगंज उप डाकघर गबन कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार


अयोध्या। महबूबगंज उप डाकघर में 30 लाख रुपये के गबन के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी उप डाकपाल शिवांशु श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गौरतलब है कि इस प्रकरण में शिवांशु श्रीवास्तव, उनकी पत्नी आयुषी श्रीवास्तव और सिपाही अजय यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि एक ही परिवार के तीन सदस्यों—मोहम्मद सगीर खान, शमशेर खान और कैसर जहां—को फर्जी तरीके से मृत दर्शाकर उनके खातों को बंद कर दिया गया और 30 लाख रुपये की धनराशि हड़प ली गई।

जांच में सामने आया कि खातों की राशि नामिनी मुमताज जहां के खाते में ट्रांसफर की गई, जिसके बाद बिना उसकी जानकारी के 10 मई को 10 लाख तथा 13 मई को 20 लाख रुपये निकाले गए। इसमें से 15 लाख रुपये सिपाही अजय यादव के खाते में जमा होने की पुष्टि हुई है, जबकि कुछ रकम आयुषी श्रीवास्तव के खाते में भी ट्रांसफर की गई।

मामले में लापरवाही पाए जाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने थाना प्रभारी शारदेन्दु दूबे और सिपाही अजय यादव को निलंबित कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments