Thursday, April 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरश्रद्धा यादव की पुण्यतिथि पर 51 सिलाई मशीनें होंगी वितरित, 26 अप्रैल...

श्रद्धा यादव की पुण्यतिथि पर 51 सिलाई मशीनें होंगी वितरित, 26 अप्रैल से पंजीकरण होगा शुरू


बसखारी, अंबेडकर नगर । स्व. श्रद्धा यादव की पुण्यतिथि पर निशुल्क वितरित होने वाले  51 सिलाई मशीनों के लिए पंजीयन की प्रक्रिया का शुभारंभ डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को बसखारी स्थित कार्यालय पर शुरू कर दिया गया है। जिसमें पंजीयन आगामी 26 अप्रैल को बसखारी स्थित के एन इंडस्ट्रीज के कार्यालय पर विधिवत शुरू होगा।



पात्र महिलाएं 26 अप्रैल सुबह नौ बजे से दो बजे के बीच कार्यालय पर पहुंचकर अपना पंजीयन करा सकती है।महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आगामी 28 जून को प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट बसखारी के तत्वावधान में स्व. श्रद्धा यादव जी पत्नी डॉ शरद यादव की द्वितीय पुण्यतिथि पर 51 सिलाई मशीनों का निःशुल्क वितरण कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित है। इस संबंध में प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर शरद यादव ने बताया कि निशुल्क सिलाई मशीन वितरण के लिए आगामी 26 अप्रैल दिन रविवार को के.एन. इंडस्ट्रीज, बसखारी–टांडा रोड, निकट नहर स्थित कार्यालय पर  पंजीकरण किया जाएगा।विकलांग व विधवा महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments