Ayodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या हनुमानगढ़ी में मिला खोया झोला लौटाया, पीएसी जवान की हुई सराहना By amit_ayodhyasamachar - March 20, 2026 0 FacebookTwitterWhatsApp अयोध्या। हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में ड्यूटी के दौरान एक पीएसी जवान द्वारा श्रद्धालु का खोया हुआ झोला वापस लौटाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 42वीं वाहिनी पीएसी नैनी, प्रयागराज की टीम इन दिनों अयोध्या में ड्यूटी पर तैनात है। बताया गया कि 19 मार्च को हनुमानगढ़ी गर्भगृह में ड्यूटी के दौरान आरक्षी सर्वोच्च कुमार गोंड को एक झोला जमीन पर पड़ा मिला। जांच करने पर उसमें करीब 4000 रुपये नकद और अन्य जरूरी सामान मिला। इसके बाद जवान ने स्थानीय पुलिस की मदद से झोले की मालिक महिला श्रद्धालु भानमती का पता लगाया। पहचान सुनिश्चित करने के बाद झोला और उसमें रखी नकदी महिला को वापस सौंप दी गई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने जवान के इस कार्य की सराहना की।