Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या व्हाट्सएप पर आए इनवेस्टमेंट मैसेज के झांसे में आकर गंवाए 15.69 लाख...

व्हाट्सएप पर आए इनवेस्टमेंट मैसेज के झांसे में आकर गंवाए 15.69 लाख रुपये

0
ayodhya samachar

अयोध्या। साइबर ठग लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं। जागरूकता अभियान और लगातार चेतावनी के बावजूद लोग उनके जाल में फंस जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कोतवाली नगर क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर आए इनवेस्टमेंट प्लान के झांसे में आकर करीब 15.69 लाख रुपये गंवा दिए। मामले में साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित आबकारी गोदाम नाका निवासी कृष्ण कुमार सिंह के मुताबिक, 15 फरवरी को उनके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात व्यक्ति ने इनवेस्टमेंट प्लान से जुड़ा मैसेज भेजा था। इसके बाद फोन पर बातचीत के दौरान आरोपी ने उन्हें अधिक मुनाफा दिलाने का भरोसा दिलाया। उसकी बातों में आकर कृष्ण कुमार सिंह ने अलग-अलग तिथियों में बताए गए खातों में रुपये ट्रांसफर कर दिए।

पीड़ित के अनुसार, उन्होंने 15 फरवरी से लेकर 30 अप्रैल तक कई किश्तों में रकम भेजी। इसमें 30 हजार, 50 हजार, 90 हजार, पांच लाख, 85 हजार सहित अन्य रकम अलग-अलग खातों में जमा कराई गई। इतना ही नहीं, आरोपी के कहने पर बेटे के खाते से भी रुपये ट्रांसफर किए गए। कुल मिलाकर उनसे 15 लाख 69 हजार रुपये की ठगी कर ली गई।

कुछ समय बाद जब उन्हें किसी प्रकार का लाभ नहीं मिला और संपर्क में भी दिक्कत होने लगी, तब उन्हें अपने साथ साइबर फ्रॉड होने का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल आरोपियों के खातों और मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटाने में लगी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version