Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यालोकसभा की सांसद खेल प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू

लोकसभा की सांसद खेल प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू


अयोध्या। लोकसभा अयोध्या क्षेत्र की सांसद खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन डा भीमराव अम्बेडकर राज्य विद्यालयी क्रीड़ा स्टेडियम मकबरा में किया जाएगा। लोकसभा क्षेत्र के सभी ब्लाकों में सांसद खेल प्रतियोगिताओं का समापन हो चुका है। जिसमें विजेता व उपविजेता टीमें इसमें प्रतिभाग करेंगी। सांसद लल्लू सिंह के साथ आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय गुप्ता व सचिव आयोजन समिति अनूप दूबे ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

                आयोजन समिति के सचिव अनूप दूबे ने बताया कि 22 दिसम्बर को प्रतियोगिता का उद्घाटन मण्डलायुक्त गौरव दयाल करेंगे। समापन 23 दिसम्बर को खेलकूद युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव इसका समापन करेंगे। इसमें 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर व 1500 मीटर दौड़, वॉलीवाल, कबड्डी, रस्साकसी, खो-खों जैसी प्रतियोगिताएं शामिल है। प्रतियोगिता में 2500 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments