Sunday, August 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआधी रात घर में घुसकर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से गला काटने...

आधी रात घर में घुसकर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से गला काटने की कोशिश; पिता गंभीर


जलालपुर अम्बेडकर नगर। थाना मालीपुर क्षेत्र के ग्राम ताराखुर्द में दबंगों का कहर देखने को मिला। हथियारों से लैस 10-12 हमलावरों ने घर में घुसकर पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पीड़ित दिनेश यादव के अनुसार 30 मार्च की रात नदीम, सुहैल पुत्रगण शब्बीर उर्फ जुम्मन, सूरज पुत्र सुभाष यादव, अंशुल समेत 10-12 अज्ञात लोग गड़ासा, हॉकी, चेन-स्पाकिट और पिस्टल लेकर उनके घर व दुकान में जबरन घुस आए। घुसते ही हमलावरों ने ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया।

हमले में दिनेश के भाई राजेश को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया, जबकि पिता रामप्रीत यादव पर धारदार हथियार से गला काटने की कोशिश की गई। वार कान के ऊपर लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गए।

आरोप है कि हमलावरों ने जमकर गाली-गलौज करते हुए कार में तोड़फोड़ की और परिवार को धमकाया कि हफ्ता नहीं दोगे तो गोली मार देंगे। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

घायल रामप्रीत यादव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों का कहना है कि आरोपित क्षेत्र में वसूली और दबंगई के लिए कुख्यात हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपितों नदीम, सुहैल, सूरज, अंशुल सहित 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी स्वतंत्र मोर्या ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments