◆ जिला पंचायत अध्यक्ष के संयोजन में आयोजित भण्डारे में उमड़े श्रद्धालु
अयोध्या। आस्था और भक्ति की नगरी अयोध्या में जेठ माह के तीसरे मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन लता चौक, नया घाट पर किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह के संयोजन में आयोजित भंडारे की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच महाबली हनुमान जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ की गई। दीप प्रज्वलन विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, अभय सिंह और महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने किया। सुबह 10 बजे हनुमान जी को भोग अर्पण करने के बाद भंडारे की विधिवत शुरुआत की गई।
