Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदो माह पूर्व हुई चोरी के मामले में अभी भी खाली हाथ...

दो माह पूर्व हुई चोरी के मामले में अभी भी खाली हाथ है कटका पुलिस


जलालपुर अंबेडकर नगर। दो माह पूर्व हुए लाखों रुपए के नगदी  व लाखो के जेवरात की चोरी के मामले में कटका पुलिस अभी तक चोरी की तह तक नही पहुँच सकी। चोरी के खुलासा न होने से पीड़ित ने कटका पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग किया है। कटका थाना अंतर्गत अमोला बुजुर्ग गांव निवासी अंकुर सिंह ने बीते 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजते हुए कहा गया है कि बीते 4 अप्रैल को मेरे घर की खिड़की का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे चोरो ने घर के अंदर रखे दो लाख बीस हजार रुपए नगद व लगभग 10 लाख के जेवराज चुरा ले गये। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन उदासीनता के चलते आज तक चोरी का पर्दाफाश नहीं किया जा सका है इसलिए उच्च स्तरीय टीम जांच गठित कर वैधानिक कार्रवाई किया जाए । पीड़ित अंकुर सिंह कटका के पुलिस की कार्य प्रणाली से निराश है । अब चोरी के वारदात को पूरे दो माह बीत चुके लेकिन पुलिस चोरी की घटना का खुलासा नही कर सकी है। इस घटना का खुलासा न होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments