Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जलालपुर से बाबाधाम के लिए काँवड़ यात्रा रवाना

जलालपुर से बाबाधाम के लिए काँवड़ यात्रा रवाना

0

जलालपुर, अंबेडकर नगर।  सावन के पावन पर्व पर भोलेनाथ के भक्तों में अपार श्रद्धा व उल्लास का माहौल है। इसी क्रम में जलालपुर नगर के यादव चौराहे से बाबाधाम के लिए काँवड़ यात्रा हर वर्ष की भाँति इस बार भी धूमधाम व आस्था के साथ रवाना हुई। यात्रा को नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, मनोनीत सभासद सुरेश गुप्त, आशाराम मौर्या, विकास सोनकर, मीडिया प्रभारी विकाश निषाद,श्री नवदुर्गा कांवरिया मंडल के अध्यक्ष सोनू गौड़ ने काँवरियों को अंगवस्त्र पहनाकर रवाना किया। काँवड़ियों ने “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के गगनभेदी जयघोष के साथ बाबा भोलेनाथ का स्मरण किया। सभी ने दिलीप यादव, अतुल जायसवाल, अरविंद, सुधीर समेत काँवड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए यात्रा के सकुशल संपन्न होने की कामना की। यह काँवड़ यात्रा आस्था, एकता व परंपरा का प्रतीक बनी, जहाँ हर कोई बाबा भोलेनाथ की कृपा का अनुभव करता नज़र आया।इस अवसर पर रमेश मौर्या ,दुर्गेश,गौरव,अनुराग गौड समेत लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version