Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरन्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों ने जेल का किया निरीक्षण

न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों ने जेल का किया निरीक्षण

अंबेडकर नगर। जनपद न्यायाधीश, सुलीन कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती प्रियंका सिंह, जिलाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, व पुलिस अधीक्षक, डा० कौस्तुभ द्वारा जिला कारागार का औचक त्रैमासिक निरीक्षण भारी पुलिस बल के साथ किया गया। सभी अहातों में जाकर बैरकों की सघन तलाशी करायी गई, कोई भी निषिद्ध वस्तु प्राप्त नहीं हुई। तत्पश्चात् अस्पताल का भ्रमण किया वहां भर्ती बन्दियों का हाल पूछा, किसी के द्वारा किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई। बन्दियों से उनके खानपान, बिस्तर, चिकित्सा व्यवस्था, मुलाकात, पी.सी.ओ. से वार्ता तथा साफ सफाई के विषय में कोई शिकायत नहीं मिलने पर संतोष जताया। संपूर्ण परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता तथा शांतिपूर्ण माहौल देखकर उन्होंने कारागार प्रशासन की प्रशंसा की। कार्यवाहक कारापाल जितेन्द्र कुमार यादव व नीरज कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी जेलर,छोटेलाल सरोज व ललिता देवी फार्मासिस्ट अशोक कुमार पाण्डेय व अनन्तलाल गुप्ता वरिष्ठ सहायक, रघुनाथ प्रसाद यादव, कनिष्ठ सहायक विपिन कुमार व अनूप कुमार गोंड समेत समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments