Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर लगाई जनचौपाल

पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर लगाई जनचौपाल


अयोध्या। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों ने ग्राम सभा सहनवा में चौपाल लगाकर उनके द्वारा गांव और किसानों के लिए किए गए योगदान पर चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने न केवल जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की राजनीतिक विरासत को संभाला, बल्कि देश को तकनीक व वैश्विक बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए अभूतपूर्व कार्य किए। राजीव गांधी को भारत में कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति लाने का क्रेडिट दिया जाता है। उन्होंने न सिर्फ कंप्यूटर को भारत के घरों तक पहुंचाने का काम किया, बल्कि भारत में इनफार्मेशन टैक्नोलॉजी को आगे ले जाने में भी अहम भूमिका निभाई।

महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा स्वर्गीय राजीव गांधी ने अपने शासनकाल में 21वीं सदी के भारत का जो सपना देखा था उसके लिए वे सदैव वे प्रयासरत रहे। उन्होंने ग्रामीण विकास के लिए कई योजनाएं लागू की। राजीव गांधी ने लोकतंत्र को जमीनी स्तर तक ले जाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया। पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा दिलाने के लिए 73 वां संविधान संशोधन प्रस्तावित किया, जिससे ग्राम पंचायतों को अधिकार, उत्तरदायित्व और संसाधन मिले। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा राजीव गांधी की नीतियों का प्रभाव आज भी ग्रामीण भारत में देखा जा सकता है। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

शाहनवा ग्राम सभा के चौपाल में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा, मोहम्मद रईस उर्फ रज्जू, प्रशांत पांडे ब्लॉक अध्यक्ष मिल्कीपुर, शेर बहादुर दुबे, रामसागर रावत, शीतला पाठक आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments