Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशादी में हुए विवाद में बीच बचाव करना युवक को पड़ा भारी,...

शादी में हुए विवाद में बीच बचाव करना युवक को पड़ा भारी, दबंगों ने की पिटाई तोड़ा टैबलेट


जलालपुर अंबेडकर नगर। दबंगों द्वारा बारातियों से मारपीट किए जाने के दौरान बीच बचाव करने के कारण युवक से मारपीट करते हुए उसका टैबलेट तोड़ दिया गया। मामला मालीपुर थाना क्षेत्र सलाहुद्दीनपुर गांव का है। जहां पीड़ित दीपचंद्र यादव द्वारा पुलिस को तहरीर देते हुए बताया गया कि बीते 23 अप्रैल को उसके गांव मे बहन की विवाह के दौरान गांव के ही कुछ दबंगों द्वारा उत्पात मचाने का प्रयास करते हुए बारातियों से मारपीट करने का प्रयास किया गया था। उस समय उक्त युवक द्वारा समझा बुझाकर किसी तरह से मामले को शांत करवाया गया किन्तु गांव के ही दबंगों दीपक यादव, रवि तथा सचिन यादव द्वारा इसकी रंजिश रखते हुए देख लेने की धमकी दी गई तथा तभी से मारने पीटने का अवसर खोजा जा रहा था। इसी बीच बीते 27 अप्रैल को गांव में आई बारात में निमंत्रण देकर वापस लौटने के दौरान उक्त दबंगों द्वारा गाली गलौज करते हुए  लाठी डंडो से हमला कर दिया गया। हल्ला गुहार सुनकर बचाने दौड़े छोटे भाई सुनील यादव के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित ने बताया कि मारपीट के दौरान उसके भाई के गले में पहनी हुई सोने की चेन छीन ली गयी तथा उसका टैबलेट भी दबंगों द्वारा तोड़ दिया गया। पुलिस को तहरीर देते हुए पीड़ित ने जान माल की सुरक्षा हेतु गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments