Saturday, July 25, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतदर्थ शिक्षको के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा–अरूण सिंह

तदर्थ शिक्षको के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा–अरूण सिंह


अंबेडकर नगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गुरूवार को जनपद के लगभग सभी विद्यालयों में तदर्थ शिक्षको की शासन द्वारा की गई सेवा समाप्ति के विरोध में काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष अरूण कुमार सिंह व जिला मंत्री आशाराम वर्मा ने बताया है कि आज का आंदोलन पूर्ण रूप से सफल रहा।

जिलाध्यक्ष अरूण कुमार सिंह ने कहा है कि यदि शीघ्र ही शासन द्वारा जारी आदेश वापस नहीं लिया जाता है तो संगठन द्वारा 23 नवंबर को शिक्षा निदेशक कार्यालय लखनऊ में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments