Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या महिला मित्र को अंकुर की शादी होने की जानकारी देना बना शुभम...

महिला मित्र को अंकुर की शादी होने की जानकारी देना बना शुभम के मौत की वजह

0

◆ खण्डासा थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी शुभम रावत की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा


◆  26 दिसम्बर को रौनाही थाना क्षेत्र स्थित सरयू नदी में मिला था शुभम का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट हुआ था हत्या का खुलासा


अयोध्या। खण्डासा थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी शुभम रावत की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। शुभम का शव पम्पिंग स्टेशन के पास सरयू नदी में मिला था। वारदात में शामिल दोनो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह एक आरोपी की महिला मित्र को उसकी शादी होने की जानकारी देने के लिए फोटो भेजना व दूसरे से रुपये का लेनदेन सामने आया है। दोनो आरोपी शुभम के मित्र है।

26 दिसम्बर को सरयू नदी पम्पिंग स्टेशन के बाद बहद ग्राम रौनाही में शुभम का शव मिला था। एसएसपी डा गौरव ग्रोवर ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि थाना रौनाही पर शुभम रावत के नदी तट से मिसिंग होने की सूचना मिली थी। उस समय मौजूद अंकुर तिवारी व गिरीश रावत ने नदी में नहाने के दौरान उसके डूबने की जानकारी दी। जिसमें गोताखोरो की टीम लगाकर शव को बरामद किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत से पहले युवक के सिर पर वार करना सामने आया। इसमें अंकुर व गिरीश से कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनो अपना जुर्म स्वीकर कर लिया। दोनो ने उसके सिर पर प्रहार करके नदी में फेंक दिया था। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि अंकुर पाण्डेय एक महिला मित्र से बातचीत करते थे। उनकी शादी दूसरी जगह हो गई थी। मृतक ने शादी की फोटो उसकी महिला मित्र को भेज दिया था। जिससे उसके व उसकी महिला मित्र के बीच में तनाव चल रहा था। गिरीश रावत का कुछ दिन पहले मृतक से विवाद हुआ था। दोनो ने योजना बनाकर मृतक को घटनास्थल पर ले गए। पहले उसे शराब पिलाई फिर सिर पर वार किया। मामले में अंकुर पाण्डेय निवासी ग्राम अहिरन का पुरवा थाना खण्डासा व गिरीश रावत निवासी बभनियावां थाना रौनाही को गिरफ्तार किया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version