Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पुलिस लाइन स्थानांतरित किए गए थानाध्यक्ष महरूआ, एस पी ने की कार्रवाई

पुलिस लाइन स्थानांतरित किए गए थानाध्यक्ष महरूआ, एस पी ने की कार्रवाई

0
police logo

अम्बेडकर नगर। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने कार्रवाई करते हुए थाना महरूआ के थानाध्यक्ष यादवेन्द्र सोनकर को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन स्थानांतरित कर दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था में कसावट लाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। हालांकि स्थानांतरण के पीछे के कारणों को लेकर आधिकारिक रूप से कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।

चर्चा है कि थाना महरूआ क्षेत्र में हाल के दिनों में पुलिस व्यवस्था को लेकर की जा रही समीक्षा के दौरान यह निर्णय लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करना होगा।

स्थानांतरण आदेश जारी होते ही पुलिस महकमे में हलचल देखी गई। थाना महरूआ में नए थानाध्यक्ष की तैनाती को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही वहां नए प्रभारी की नियुक्ति की जाएगी, जिससे क्षेत्र में पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version