Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविज्ञान बस के माध्यम से छात्र-छात्राओं को दी गई जानकारी

विज्ञान बस के माध्यम से छात्र-छात्राओं को दी गई जानकारी


अयोध्या। सोहावल क्षेत्र के आरडी इंटर कालेज सुच्चितागंज में विज्ञान बस के माध्यम से छात्र-छात्राओं को विज्ञान के विषय में जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित मां दुर्गा शिक्षा सेवा संस्थान बखरिया पोस्ट रौतापार बस्ती द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

बस में पवन चक्की, सोलर सिस्टम, कंकाल, मनुष्य का पाचन तंत्र आदि के मॉडल लगे हुए है। कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान अध्यापकों के दिशा निर्देशन में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। कोऑर्डिनेटर धीरज मिश्र एवं विज्ञान अध्यापक डॉ बृजेश दत्त द्विवेदी, रामबाबू गुप्ता, राजा वर्मा, ज्ञान प्रकाश पांडे, सत्यनाम यादव एवं प्रधानाचार्य रमेश चंद्र ने विज्ञान मॉडल से संबंधित ज्ञान को व्यवहारिक जीवन में पढ़ने वाले प्रभाव को विस्तार से बताया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments