Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या भारत आज दुनिया के लिए पथ प्रदर्शक – सांसद

भारत आज दुनिया के लिए पथ प्रदर्शक – सांसद

0

◆ मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत एकत्र की घरों की मिट्टी व अक्षत


अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा के तरौली कुचेरा बाजार में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह ने घरों से कलश में मिट्टी एकत्र की। इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर आयोजक कार्यकताओं द्वारा सांसद का स्वागत किया गया।



इस दौरान सांसद ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए तथा उसे बाद भारत माता के गौरव के लिए देश के अनेकों वीरों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। मेरी माटी मेरा देश अभियान क्रांतिकारियों व शहीदों के विचारों को आत्मसात करते हुए उनके संकल्पों सार्थक करने हेतु अपना योगदान देने के प्रति जागरुकता फैलाने का कार्य कर रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाया गया यह कार्यक्रम देश के अमर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि देने के साथ सशक्त ,समर्थ और शक्तिशाली भारत के निर्माण में भी सहायक होगा।

                        उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। पूरी दुनिया के लिए भारत आज पथ प्रदर्शक बना हुआ है। देश में युवाओं को नए अवसर मिले है। किसान समृद्ध हुए है। गरीबों के जीवन में सुधार हुआ है। सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किये है। देश विकसित बनने की ओर अग्रसर है।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कमला शंकर पाण्डेय, अर्जुन सिंह, जिपंस बब्लू पासी, अशोक मिश्र सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version