Monday, August 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर वातानुकूलित प्रतीक्षालयों का शुभारंभ

अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर वातानुकूलित प्रतीक्षालयों का शुभारंभ


अयोध्या। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए वातानुकूलित प्रतीक्षालयों की सुविधा की शुरूआत की गई है। स्टेशन के ग्राउन्ड फ्लोर पर 53 महिला यात्रियों की क्षमता वाले एवं 26 पुरुष यात्रियों की क्षमता वाले एक-एक प्रतीक्षालय तथा स्टेशन के प्रथम तल पर कुल 92 यात्रियों की क्षमता वाले एक अन्य प्रतीक्षालय की शुरूआत की गई है। प्रतीक्षालय में 20 रूपये प्रति घंटा प्रति व्यक्ति तथा 5 से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए 10 रूपये प्रति घंटा की दर से उपलब्ध कराया जाएगा।

 सभी वेटिंग हॉल पूर्णतया वातानुकूलित हैं, जिनको अनेक सुख सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। प्रतीक्षालय में एलईडी टी. वी. लगाई गई है। जिसके द्वारा यात्रियों को गाड़ियों के आवागमन की सूचना डिस्प्ले होगी तथा गाड़ी संबंधी उद्घोषणा प्राप्त होगी। इसके अतिरिक्त इनमें प्रसाधन कक्ष, पीने के लिए शुद्ध पानी, बैठने के लिए आरामदायक सीटें, सीसीटीवी सहित अन्य सुविधाओं को उपलब्ध कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments