Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण-शिलान्यास, कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित

आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण-शिलान्यास, कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित

0

अयोध्या। प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत जनपद अयोध्या में आंगनबाड़ी सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। इसी क्रम में 36 आंगनबाड़ी केंद्रों तथा 4 बाल विकास परियोजना कार्यालयों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए, साथ ही 10 नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर प्रदेश स्तर पर योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ स्थित लोक भवन से विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया गया, जिसके अंतर्गत प्रदेशभर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन, ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस तथा नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

जनपद अयोध्या के विभिन्न विकासखंडों में आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। विधानसभा सदर, गोसाईगंज, बीकापुर, मिल्कीपुर और रुदौली क्षेत्रों में अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से नवचयनित कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए और नव निर्मित भवनों का लोकार्पण किया गया।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने आंगनबाड़ी सेवाओं को बाल एवं महिला विकास की आधारशिला बताते हुए कहा कि इन सुविधाओं के सुदृढ़ होने से कुपोषण उन्मूलन, मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्रमों में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version