Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या पिछले 9 वर्षो में देश ने हर क्षेत्र में देखा अभूतपूर्व विकास...

पिछले 9 वर्षो में देश ने हर क्षेत्र में देखा अभूतपूर्व विकास : लल्लू सिंह

0

◆ सुरेन्द्र लान में हुई भाजपा के सभी मोर्चो की बैठक


अयोध्या। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों को महाजनसम्पर्क अभियान के तहत जनजन तक पहुंचाने की रणनीति को लेकर भाजपा के सभी सातों मोर्चो की बैठक सुरेन्द्र लान में हुई। बैठक में सम्पर्क व संवाद की प्रक्रिया को तेज करने पर जोर दिया गया।



सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि बीते 9 वर्षो में देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देखा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मोदी सरकार के सर्वांगीण, सर्वसमावेशी व सर्वस्पर्शी विकास में देश का कोई भाग अछूता नहीं है। सभी मोर्चो के पदाधिकारियों को इसका गहनता से अध्ययन करना चाहिए। सरकार की उपलब्धियां जनता के बीच जाय इसके लिए एक रणनीति बनाकर कार्य करना होगा। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आपस में भी संवाद होना अति आवश्यक है।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या के विकास के लिए सरकार ने हजारों करोड़ की योजनाएं दी है। हम सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे है। इसमें सबका प्रयास समाहित है। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व की वजह से भारत विकसित देश बनने की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है। हमारी सरकार की मूल भावना में लोककल्याण निहित है। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि दुनिया के अर्थशास्त्री, विश्लेषक व विचारक कह रहे है कि 21 वी सदी भारत की है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनजन तक पहुंचने हेतु हमें इस अभियान में अपने पूरे सामर्थ्य से योगदान देना होगा। संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रुप से गोकरन द्विवेदी, वासुदेव मौर्या, रवि शर्मा, आशा गौड़, विशाल सिंह बाबा, सूरज सोनकर, बृजेन्द्र जायसवाल, मो आसिफ अंसारी तथा युवा, महिला, किसान, अनुसूचित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक मोर्चो के पदाधिकारी की उपस्थिति रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version