Sunday, August 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकिशोरी के साथ हुऐ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक...

किशोरी के साथ हुऐ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर भेजा जेल


जलालपुर अम्बेडकर नगर। शौच कर वापस लौट रही किशोरी के साथ तीन लोगों के द्वारा सामूहिक दुराचार किये जाने के मामले मे पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विदित हो कि जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के किशोरी के पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि मेरी 15 वर्षीय पुत्री बीते 18 सितंबर को सुबह घर के बगल से शौच कर के वापस आर ही थी। उसी समय तीन लोगों ने पुत्री का मुंह व हाथ पकड़ कर घर से दूर उठा ले गये। जिस के साथ जोर जबरदस्ती कर सामुहिक दुष्कर्म किया।व जान से मारने की धमकी दिया। पीड़ित पिता ने बताया कि उस की पुत्री को बेहोशी की हालत में घर के पीछे छोड़ कर फरार होगये। परिवार के लोग सुबह होने पर घर के पीछे बेहोशी की हालत में पुत्री को देखा तो उठा कर घर ले आये तथा उसे उपचार के अस्पताल ले गये। उपचार के बाद भी पुत्री सदमे के कारण रह रह कर बेहोश हो जारही है।पुत्री की हालत देखकर परिजनों ने  पूछ ताछ की तो उस ने पूरी वारदात परिजनों को बताया। घटना में उमेर खान को शक के आधार पर नामजद आरोपी बताया गया।जब कि दो  अज्ञात की पहचान पीड़िता नहीं बता पायी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म,एससी/एसटी,पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया।इसी बीच पुलिस ने नामजद आरोपी उमेर खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीओ अजेय कुमार शर्मा ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है अन्य आरोपी जल्द ही पकड़ लिए जायेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments