Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह का हुआ समापन

भाजपा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह का हुआ समापन

अंबेडकर नगर। आपसी प्रेम और सद्भाव से सराबोर रंगो की महापर्व होली महोत्सव के शुभ अवसर पर भाजपा की मोदी परिवार बूथ होली मिलन कार्यक्रम जनपद की बूथों पर प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन एवम भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन और कार्यक्रम के जिला संयोजक बाबा राम शब्द यादव के देख रेख में सम्पन्न हुआ।

         भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने रामनगर मण्डल की बूथ पर मोदी परिवार बूथ होली मिलन कार्यक्रम में शामिल लोगों के साथ होली मिलने के बाद कहा आपसी भेद भाव और विद्वेष भुलाकर सामाजिक बुराइयों के त्याग की पवित्र पावन पर्व होली पर आपसी प्रेम,सद्भाव और भाई चारे को बनाने का कार्य हम सभी को करना चाहिए। कहा कि होली प्यार का त्योहार,बसंत का त्योहार,रंगों का त्योहार है यह बसंत के आगमन और सर्दियों के अंत का त्योहार है।उन्होंने आवाहन किया कि इस बार की लोक सभा चुनाव के महापर्व में देश के हित,विकास और संस्कृति की रक्षा के लिए मोदी का परिवार बनकर मोदी जी को तीसरी बार फिर प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेते हुए भाजपा प्रत्याशी सांसद रितेश पाण्डेय को लाखों मतों से जीत दिलाने का कार्य करें।कहा कि प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म,सम्प्रदाय,जाति के बंधन खोल कर भाई चारे का संदेश देता है।

       कार्यक्रम के जिला संयोजक बाबा राम शब्द यादव ने कहा कि भाजपा सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है जिसका देश और समाज की प्रगति पर दीर्घगामी परिणाम देखने को मिलेगा।

      भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि जनपद के सभी 23 मंडलों की 1128 बूथों पर मोदी परिवार बूथ होली मिलन कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हुआ।जिसमें भाजपा के सभी कनिष्ठ और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित 9894 लोगों ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments