Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जमीन छू रहा हाईटेंशन तार, हादसे का खतरा

जमीन छू रहा हाईटेंशन तार, हादसे का खतरा

0

जलालपुर अंबेडकरनगर। कस्बे के बसखारी मार्ग स्थित पुल के पास हाईटेंशन बिजली का तार जमीन के करीब पहुंच गया है। इससे करंट उतरने की आशंका के चलते हादसे का खतरा बना हुआ है।
दशकों पहले सड़क से करीब 20 फीट नीचे खंभा लगाकर मोहल्ला पश्चिम और वाजिदपुर में बिजली आपूर्ति के लिए तार खींचे गए थे। करीब पांच माह पूर्व मछली मंडी के लिए सड़क किनारे मिट्टी डालने से खंभे की ऊंचाई कम हो गई और तार जमीन के बेहद करीब आ गया।
मोहम्मद अली, रमजान, शौकत, इरफान अंसारी समेत स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से नया खंभा लगाकर तार को ऊंचा कराने की मांग की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version