Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर ग्राम सभा की भूमि से पेड़ काटे जाने का मामला, प्रधान ने...

ग्राम सभा की भूमि से पेड़ काटे जाने का मामला, प्रधान ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

0
ayodhya samachar

जलालपुर अंबेडकरनगर। ग्राम सभा की भूमि पर लगे पेड़ों को चोरी-छिपे काटे जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्राम प्रधान ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मामला जलालपुर ब्लॉक के ग्राम सभा मरहरा का है। ग्राम प्रधान राधिका देवी ने रविवार देर शाम जलालपुर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही राम बचन पुत्र रामधनी व ज्ञान चंद्र पुत्र राम बचन समेत कुछ अज्ञात लोग पिकअप वाहन लेकर आए और ग्राम सभा की जमीन पर लगे दो पेड़ों को काट लिया।
प्रधान के अनुसार, गांव के कुछ लोगों से सूचना मिलने पर उन्होंने तत्काल डायल 112 पर कॉल किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ काटने की कार्रवाई को रुकवाया। इसके बाद प्रधान ने जिलाधिकारी को दूरभाष के माध्यम से पूरे मामले की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने व्हाट्सएप पर कटे हुए पेड़ों की तस्वीर मंगवाते हुए संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए।
ग्राम प्रधान ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल अजय प्रताप यादव ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version